Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022 इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर भर्ती 2022 का 1400 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी:
इंडियन नेवी ने SSR यानि सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंडियन नेवी अग्नीपथ अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। Indian Navy द्वारा एसएसआर अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 1400 पदों के लिए निकाला गया है। इसमें महिलाओं के लिए 280 पद रखे गए हैं। इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक कर सकते हैं। इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2022 की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। साथ ही आपको बताएंगे कि किस तरह आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022 जानिए आयु सीमा ।
इंडियन नेवी अग्निवीर SSR भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक रखी गई है। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 May 2002 से 31 Oct. 2005 के मध्य होना अनिवार्य है तभी वह इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकता है।जबकि यह दोनों तिथि भी सम्मिलित की गई है।
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022 जानिए शैक्षणिक योग्यताएं
Agniveer SSR
: गणित, भौतिकी के साथ 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा निम्नलिखित में से एक विषय रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान के साथ।
Agniveer Chef /stiword, Hygient : कक्षा 10 (हाई स्कूल) परीक्षा भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण।
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022 ऑनलाइन अप्लाई करने का शुल्क
भारतीय नेवी अग्निवीर एसएसआर भर्ती 2022 में सभी नोट्स के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए रखा गया है।
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022 ।जानिए किस तरह से अप्लाई करें
- सबसे पहले भारतीय नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन कर लें। https://www.joinindiannavy.gov.in/ जिसका लिंक ये रहा।
- इसके बाद भारतीय नेवी एसएसआर अग्निवीर रिक्रूटमेंट ऑफिशल नोटिफिकेशन को बेहतर से पढ़ लेना है।
- अगर आपने पहले से पंजीकरण नहीं रखा है, तो पहले पंजीकरण करें। पंजीकरण के दौरान अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सही ढंग से डालें।
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से फाइल करें। इसके बाद मरीन अपॉर्चुनिटी सेक्शन में एसएसआर रिक्रूटमेंट अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन प्रपत्र जमा करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
Indian Navy SSR Recruitment 2022 जानिए किस तरह परीक्षा पैटर्न रहेगा
Indian Navy SSR Recruitment के लिए लिखित परीक्षा निर्धारित केंद्र पर निर्धारित तिथि और समय पर आयोजित की जायेगी। प्रश्न पत्र द्विभाषी (Bilingual) (हिंदी और अंग्रेजी) और वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे अर्थात अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता, और यह 60 मिनट की अवधि का होगा। उम्मीदवारों को सभी वर्गों के साथ-साथ कुल मिलाकर पास होना आवश्यक है। प्रत्येक प्रकार की प्रविष्टि के लिए पाठ्यक्रम डाउनलोड अनुभाग में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें
बीपीएससी हेड टीचर एडमिट कार्ड 2022 बिहार प्रधान शिक्षक / शिक्षक प्रवेश पत्र और परीक्षा तिथि
RPSC 2nd Grade Admit Card 2022 & Exam Dates