भारत जोड़ो यात्रा के यात्रा के आज 100 दिन पूरे: आज एक ही फेज में 22 किलोमीटर की यात्रा होगी, राहुल गांधी जयपुर पहुंचेंगे ।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आज 100 दिन पूरे हो गए। अब तक राहुल गांधी राजस्थान में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। अलवर से यात्रा हरियाणा में एंट्री करेगी। आज भारत जोड़ो यात्रा एक ही फेज में 22 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
आज टी ब्रेक की जगह सीधा लंच ब्रेक रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर के आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
भारत जोड़ो यात्रा का आजा का पूरा शेड्यूल कौन कौन शामिल होंगे आज इस यात्रा में।
आज एक ही फेज में यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा सुबह 6 से लेकर 11 बजे तक पांच घंटे चलेगी। शुक्रवार शाम यात्रा का दूसरा चरण नहीं होगा। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का आज और कल रात्रि विश्राम होगा।
भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले में सबसे ज्यादा पांच दिन रहेगी । यात्रा के स्वागत के लिए राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम एक म्यूजिक कनसर्ट रखा गया है इसमें सुनिधि चौहान परफॉर्मेंस देगी। इसमें राहुल गांधी और सभी भारत यात्री शामिल होंगे।
राहुल गांधी 16 को जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और 17 दिसंबर को सुबह कैंप में लौटेंगे। 17 दिसंबर को यात्रा का विश्राम रहेगा।
आज की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और वहां के कांग्रेसी विधायक भी शामिल होंगे।